एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर: दो करोड़ 46 लाख की हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

1.230 किलोग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व 341 रुपए की नकदी बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। सूबे में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का आतंक थम नहीं रहा है। एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर ने आलमबाग पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैबवे रुट के पास से दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 1.230 किलोग्राम अवैध हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 341 रुपए की नकदी बरामद हुई है। तस्करों के पास से मिली अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 46 लाख रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ दोनों तस्करों को आलमबाग कोतवाली में दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।

एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन रोड पर कैबवे रुट के पास मौजूद हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 6.84 करोड़ की लागत से बनने वाले उप निबंधक कार्यालयों का किया ये खबर भी पढ़े : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 6.84 करोड़ की लागत से बनने वाले उप निबंधक कार्यालयों का किया

इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक रमेश राम हेड कांस्टेबल शशिकांत राय, हेड कांस्टेबल दिव्य शंकर राय, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा, कांस्टेबल रजनीश पाल और आलमबाग थाने में तैनात चौकी प्रभारी मवैया धीरज यादव, कांस्टेबल शिवानंद व कांस्टेबल सुनील यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से दो तस्करों को धरदबोचा।

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री ये खबर भी पढ़े : सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

उपनिरीक्षक रमेश राम के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बाजार खाला थाना क्षेत्र के मोती झील पांडेय का तालाब निवासी 40 वर्षीय फैसल हसन व उपरोक्त निवासी फरहान हसन पुत्र शहीर हसन बताया।

 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर ये खबर भी पढ़े :  राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने पर दिया जोर

उपनिरीक्षक रमेश राम का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और ये दोनों भाई किसी एक बड़े तस्कर के लिए काम करते हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर दोनों भाई अवैध मादक पदार्थों की खेप लेकर चारबाग रेलवे के आसपास सप्लाई करने जा रहे थे कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा। एएनटीएफ के मुताबिक इनके पास से बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 46 लाख रुपए बताई जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह