पोस्टकार्ड में उबल पड़ा गुस्सा: महिला आरक्षण पर महिला कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल

डाॅली त्यागी का सीधा सवाल—'कानून पास कर श्रेय लिया, अब लागू करने में देरी क्यों?'ओबीसी महिलाओं को शामिल किए बिना आरक्षण ‘अधूरा’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

गाजियाबाद। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर सियासी बहस अब जमीन पर उतर आई है। गाजियाबाद में महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पोस्टकार्ड अभियान के जरिए अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया।

प्रताप विहार कांशीराम योजना और विजय नगर पोस्ट ऑफिस पर जुटीं महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम सैकड़ों पोस्टकार्ड भेजकर पूछा-'महिलाओं को उनका हक आखिर कब मिलेगा?'अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी जोन) भारती त्यागी के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष डाॅली त्यागी ने की। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने इस अभियान को एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दे दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें

डाॅली त्यागी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,'2023 में महिला आरक्षण बिल पास कर सरकार ने वाहवाही जरूर बटोरी, लेकिन जब उसे लागू करने की बारी आई तो चुप्पी साध ली गई। यह महिलाओं के साथ सीधा विश्वासघात है।' उन्होंने स्पष्ट मांग रखी कि लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही चेताया कि यदि इस आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को शामिल नहीं किया गया, तो यह व्यवस्था न केवल अधूरी बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ भी होगी।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का आक्रोश केवल आरक्षण तक सीमित नहीं रहा। मंच से बढ़ते महिला अपराध, बदहाल सड़कों और चरमराते सीवर सिस्टम को लेकर भी सरकार को घेरा गया। 'महिलाएं असुरक्षित हैं, शहर की बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हैं, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं,' डाॅली त्यागी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और व्यापक व उग्र रूप लेगा।  इस मौके पर गीता, आएशा, परवीन, जन्नत, सानिया, राजवती, बीना, नूरजहां, रूबीना और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर सरकार को संदेश दिया-'अब वादों से नहीं, अधिकारों से बात होगी।'

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के बंदरगाह शहरों और अन्य स्थानों पर जोरदार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान के हमलों से धधक उठा होर्मुज, भारतीय नागरिक की मौत

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केवल इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट रखने वाला व्यक्ति एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी का सर्टिफिकेट लेकर एलोपैथिक इलाज नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में घर के सामने से अपहरण कर हत्या के आरोपित 7 लोगों को कोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर : युवक की हत्या में 7 लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने 1.40 लाख का जुर्माना भी लगाया

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश