एक हादसे ने उजाड़ दिए तीन घर, शादी से लौट रहे भाजपा नेता समेत तीन दोस्तों की मौत

मासूम बेटी की चीख से रो पड़ा हर शख्स

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ । हापुड़ में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने मेरठ और बुलंदशहर के तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज रफ्तार कार के भीषण हादसे में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नेता विशांत त्यागी समेत उनके तीन दोस्तों की जिंदगी खत्म हो गई, जबकि एक साथी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

हादसे के बाद सबसे दर्दनाक मंजर उस समय देखने को मिला, जब अंतिम यात्रा की तैयारी के दौरान विशांत त्यागी की चार साल की बेटी रोहताक्षी अपने पिता के शव को देखकर बिलख पड़ी। वह मासूमियत से बार-बार पूछती रही — “पापा उठो ना… आप कहां जा रहे हो…”। बच्ची की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यूपी-112 की असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यूपी-112 की असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा

मेरठ के जागृति विहार स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में रहने वाले विशांत त्यागी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे। राजनीति के साथ-साथ वह एक बैंक में भी नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी साक्षी, चार साल की बेटी, माता-पिता और भाई-बहन हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया गया कि विशांत अपने दोस्तों मिथुन चौहान, लवी चौहान और ललित चौहान के साथ बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चारों दोस्त कार से मेरठ लौट रहे थे।

इसी दौरान हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गांव डेहरा रामपुर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार कई बार पलटी और फिर सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक उसमें फंस गए।

धमाके जैसी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। काफी देर की मशक्कत के बाद युवकों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में विशांत त्यागी और मिथुन चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लवी चौहान और ललित चौहान को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान लवी ने भी दम तोड़ दिया। ललित की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

विशांत त्यागी का शव जब मेरठ स्थित घर पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। पत्नी साक्षी पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला।स्थानीय लोगों के अनुसार चारों दोस्तों की दोस्ती इलाके में मिसाल मानी जाती थी। वे हर खुशी और मुश्किल में साथ रहते थे। लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी की कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...