अजय राय की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा: मेदांता अस्पताल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत में सुधार हुआ है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम को उन्हें मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके शरीर में सोडियम का स्तर कम पाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उपचार के दौरान सोडियम स्तर को नियंत्रित कर स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है उन्हें कभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

मेदांता हॉस्पिटल की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की हेल्थ बुलेटिन जारी की गई है। इसके बारे में यूपी कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी की ओर से जानकारी दी गई है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 56 वर्षीय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे इमरजेंसी विभाग में लाय गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे। उन्हें दौरे की शिकायत हुई थी। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अजय राय के ब्लड में सोडियम का स्तर कम पाया गया। अस्पताल के अनुसार, अभी उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की सतत निगरानी में रखा गया है।
 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को चिंता व्याप्त हो गई थी। वहीं, वाराणसी लोकसभा सीट पर उनके खिलाफ उम्मीदवार रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनके पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया जताई।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

टोरंटो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल और अतिरिक्त समय में गोंकालो रामोस के विजयी हेडर की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग