निक्षय मित्र बनकर 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार पोटली की गई वितरित
अंबेडकर नगर। गुरुवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा द्वारा निक्षय मित्र बनकर टांडा के 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौष्टिक आहार पोटली वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर डॉक्टर संजय शैवाल ने की। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चौधरी जिला
पी0पी0एम0 राजीव माथुर डॉक्टर सुल्तान ,अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा के हेड नागेश उपाध्याय एवं करुणा तिवारी मौजूद रहे।
आयोजित कार्यक्रम में जिला पीपीएम राजीव माथुर द्वारा आए सभी मरीजों को टीबी के प्रति जागरुक करते हुए परिवार व समाज से इसके रोकथाम व टीबी रोग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सभी से अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया और सभी टीबी रोगियों को पूरी दवा समय से लेने व पूरा कोर्स करने हेतु सलाह दी गई । आगे बताया गया की इलाज के दौरान बीच में दवा छोड़ने या लापरवाही बरतने से यह टीबी रोग और जानलेवा हो जाता है। इसलिए पूरी दवा कोर्स के दौरान सभी को संतुलित पौष्टिक आहार अपने खाने में शामिल करना चाहिए ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
तत्पश्चात अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट टांडा के हेड नागेश उपाध्याय एवं एचआर हेड करुणा तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर के अध्यक्षता में टांडा ब्लाक के सभी 50 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार पोटली का वितरण कर योगदान किया गया। जिससे टीबी मरीजों को इस रोग से मुक्ति में सहायक साबित हो सके ।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के हेड को निक्षय मित्र का सर्टिफिकेट भी दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
