हमीरपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभावित मजरों में नावों से आवागमन सुचारू

91 राजस्व गांव संवेदनशील, यमुना-बेतवा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 7 मीटर नीचे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनपद में बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर जिले में बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला प्रशासन संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने सोमवार को शाम बताया कि जनपद में 91 राजस्व ग्राम बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील/प्रभावित हैं। वर्तमान में यमुना एवं बेतवा नदियों का जलस्तर 97 मीटर से कम है, जो खतरे के निशान से लगभग 7 मीटर नीचे है। दोनों नदियों में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है। वहीं, विरमा एवं चंद्रावल नदियों का जलस्तर खतरे के बिंदु के आसपास अथवा उससे थोड़ा नीचे है। विरमा एवं चंद्रावल नदी के जलस्तर के कारण कनेरा एवं सिवनी गांव के एक-एक मजरे जलमग्न होने से मुख्य मार्ग से कट गए थे। इन प्रभावित मजरों में नावों के माध्यम से आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। प्रभावित सभी परिवारों को राहत किट वितरित की जा चुकी हैं तथा प्रशासनिक एवं मेडिकल टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में इन दोनों मजरों के अतिरिक्त जनपद का कोई अन्य गांव प्रभावित नहीं है।

ये खबर भी पढ़े : बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच, एक से सात सितंबर तक दर्ज होंगे बयान

जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जनपद में बाढ़ चौकियां, राहत एवं शरणालय, पर्याप्त राहत किट तथा नावें तैयार रखी गई हैं। स्थानीय स्तर पर आपदा मित्रों की तैनाती की गई है तथा गोताखोरों की सूची तैयार कर उन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध कराया गया है। सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन 24 घंटे सतर्क एवं सक्रिय है तथा आमजन की सुरक्षा, राहत एवं सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर