जीआरपी मुख्य आरक्षी से मार-पीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 229/2026 धारा 109, 324(5), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अनुज दूबे उर्फ गुल्ली पुत्र चन्द्रिका प्रसाद दूबे निवासी-उमरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 29 वर्ष को मूड़घाट पुल से एक अवैध रिवाल्वर मय 02 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक डंडा बरामद किया गया। गिऱफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त के ऊपर लगभग दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
