लड्डू न खिलाने पर दर्जी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज वारदात CCTV में कैद
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लड्डू न खिलाने पर एक युवक ने दर्जी की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के ताजपुर नौकास्त स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय निजामुद्दीन पेशे से दर्जी थे। उन्होंने हाल ही में एक प्लॉट खरीदा था और इसी खुशी में बुधवार सुबह अपने दोस्त के घर लड्डू लेकर गए थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी वसीक मुल्ला पहुंच गया और लड्डू मांगने लगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
ये खबर भी पढ़े : गुरु रविदास जयंती पर 131 कलशों में पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी, गांव-गांव गूंजेगा समरसता का संदेशआरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पहले दर्जी को चप्पलों से पीटा, फिर गमछे से गला कसकर सड़क पर घसीटा और पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी बेहद आक्रामक हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था और पहले अपने सगे भाई की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। परिजनों के अनुसार उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था और वह परिवार से अलग अमरूद की बगिया में रहता था।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाकर आरोपी को एक बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
