डीएम की अध्यक्षता में स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी0 एम0 विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। 
बैठक में सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। सी0एम0 युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस उपरोक्त योजनाओं सी0एम0 युवा अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम0ओ0यू0 एवं जी0बी0सी0/5 हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। विशाल श्रीवास्तव उद्यमी मित्र सन्त कबीर नगर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जनपद हेतु धनराशि रू0 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 1107 करोड़ का जी0बी0सी0 रेडी पोर्टल पर कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जी0बी0सी0/5 हेतु अधिक से अधिक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करायें जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग द्वारा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना सम्बन्ध में गठित समिति के समक्ष योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय करते हुए पी0एम0 विश्वकर्मा योजनान्तर्गत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र एवं अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराये।
बैठक में इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, ए0आर0टी0आ0 पियंवदा सिंह, उपायुक्त जी0एस0टी0 राजेश पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, शासन द्वारा नामित उद्योग बन्धु समिति सदस्य/प्रतिनिधि शासन द्वारा नामित पी0एम0विश्वकर्मा सदस्य तथा औद्योगिक व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी गण, उद्यमीगण, व्यापारीगण आदि उपस्थित रहें।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

 जापानी महिला टूरिस्ट ने  वाराणसी को बताया टॉप फेवरेट जगह 

जापानी यात्री : भारत के विविध स्थान, प्राचीन स्मारक और जीवंत संस्कृति अक्सर दुनिया भर के यात्रियों को अविस्मरणीय यादें...
नारी व बाल जगत 
 जापानी महिला टूरिस्ट ने  वाराणसी को बताया टॉप फेवरेट जगह 

प्रधानमंत्री की सांसद निधि से हो रहा संकरी गलियों का भी विकास - विधायक

वाराणसी। वाराणसी में कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री की सांसद निधि से हो रहा संकरी गलियों का भी विकास - विधायक

फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने रचा इतिहास, लगातार दो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कनाडा के...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने रचा इतिहास, लगातार दो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री की सांसद निधि से हो रहा संकरी गलियों का भी विकास - विधायक

वाराणसी। वाराणसी में कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री की सांसद निधि से हो रहा संकरी गलियों का भी विकास - विधायक

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मीरजापुर में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की आधी रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मीरजापुर में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा