अम्बेडकरनगर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जैतपुर में पुलिस और वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोली लगने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, तमंचा-कारतूस और चोरी के जेवर बरामद

अम्बेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बेडकरनगर में जैतपुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में जैतपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारी, ओपीस बहाली की मांग ये खबर भी पढ़े : सपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारी, ओपीस बहाली की मांग

इसी दौरान 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:40 बजे ग्राम जैतपुर स्थित रामधारी मौर्या आदि की बाग के पास पुलिस टीम की एक वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान पप्पू पुत्र चंद्रिका प्रसाद, निवासी ग्वारी चमारन का पुरवा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, पप्पू थाना जैतपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 और 63/2026 में वांछित था। उस पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मौके से बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक स्पेलेंडर प्लस मोटरसाइकिल, चोरी की एक पीली धातु की चेन, दो पीली धातु की अंगूठियां और 1,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सीतापुर, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप और आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 से 2026 के बीच कुल 26 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें थाना जैतपुर के दो मुकदमे, जलालपुर, महरुआ, थानगांव, सकरन, जंगीपुर, मरदह और अतरौलिया समेत विभिन्न थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी का स्थान और समय

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी रामधारी मौर्या आदि की बाग, ग्राम जैतपुर, थाना जैतपुर से 28 अगस्त 2026 को शाम 5:40 बजे की गई।

संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में जैतपुर थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचंद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा, अजय सरोज, मनीष कुमार समेत थाना जैतपुर के पुलिसकर्मी शामिल थे। इसके अलावा स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद यादव, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश यादव, आरक्षी विपिन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अभियान में भाग लिया। थाना कटका की टीम से हेड कांस्टेबल रामू यादव और उपनिरीक्षक उष्मान गनी भी कार्रवाई में शामिल रहे।अम्बेडकरनगर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार...
हिमाचल 
हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात आकाशीय बिजली का अलर्ट...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार