25 सौ महिलाओं ने एक साथ मनाया सनातनी हरियाली तीज उत्सव
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शुक्रवार को हरियाली तीज सनातनी महिलाओं का महापर्व चिनहट वी मार्ट के पास स्थित रजत डिग्री कॉलेज के सामने बने भव्य सनातन धाम लॉन परिसर में आयोजित किया गया। मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी के अंतर्गत आयोजित इस समारोह का केन्द्रीय आकर्षण “भगवान शिव का महा दरबार” और “झूला उत्सव” रहा। इस अवसर पर शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से 2500 सनातनी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में हजारों मातृशक्तियों ने सावन के पावन झूले का भी आनंद लिया। सपना गोयल ने बताया कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुनः: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
