नारी शक्ति विजय संकल्प कार्यक्रम में 142 महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व, सम्मान और भागीदारी देने का काम किया है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री से लेकर महिला राष्ट्रपति तक, महिलाओं को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस ने किया है। यह बातें रविवार पूर्व महापौर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी ने कहीं।

मातृ दिवस के अवसर पर कानपुर दक्षिण की किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बर्रा-दो में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘नारी शक्ति विजय संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता और एआईसीसी सदस्य व विधानसभा कोऑर्डिनेटर विकास अवस्थी के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और महिला एनजीओ संगठन से जुड़ी जूली तिवारी के नेतृत्व में 142 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

संकल्प अभियान राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने का माध्यम-अभिषेक कुमार ये खबर भी पढ़े : संकल्प अभियान राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने का माध्यम-अभिषेक कुमार

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं आशनी विकास अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को देश के सर्वोच्च पदों तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने स्वर्गीय इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल और सोनिया गांधी का उल्लेख करते हुए महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की कांग्रेस की भूमिका को रेखांकित किया।

पूर्व पार्षद और महिला नेता सोनी पाल ने कहा कि निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सत्ता की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने किया था। उन्होंने ओबीसी और एससी वर्ग की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी जिक्र किया।

जूली तिवारी ने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे अभियान और महिलाओं को चालीस प्रतिशत टिकट देने का निर्णय यह दर्शाता है कि कांग्रेस महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देती है।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जे.पी. पाल, आलोक मिश्रा, हर प्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, मानेश दीक्षित, शंकर दत्त मिश्रा, इकबाल अहमद, जफर शाकिर मुन्ना, राकेश साहू, शीलू श्रीवास्तव, रितेश यादव, हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, राम स्वरूप तिवारी, सुरेंद्र भदौरिया, कमलाकांत तिवारी, अजय त्रिपाठी, राम शंकर राय, धर्मेंद्र सिंह, रत्नेश गुप्ता, दिनेश तिवारी, नकुल दुबे, अखिलेश गोयल, दिनेश चौधरी, अमित जायसवाल, मोहित श्रीवास्तव, राम नवल कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा और शिव शंकर कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा शबनम आदिल, संतोष त्रिपाठी, अंजना आर्या, इमराना खान, रौशनी चौधरी, सोनल सिंह, गुड़िया तिवारी, अर्चना यादव, आरती मिश्रा और मोनी बाजपेई सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस