धर्म परिवर्तन कराने के अभियोग में 04 अभियुक्त एवं 02 अभियुक्ता गिरफ्तार
मुजाहिद खां
रामपुर:लालच व प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना पटवाई पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में अभियुक्तों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार 29 मई 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त जोगेन्द्र पुत्र जागन सिंह निवासी गुहेरे हसनपुर,राजेन्द्र पुत्र हीरा लाल निवासी चन्दपुर कला थाना सैफनी रामपुर,नरेश पुत्र श्रीराम निवासी नासरपुर थाना गढी जिला सम्भल,तेजपाल पुत्र केहर सिहं निवासी नासरपुर थाना गढी जिला सम्भल,करन सिहं पुत्र भगवान दास निवासी गौसमपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर एवं 03 नफर अभियुक्ता के द्वारा वादी के पुत्र को लालच व प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में थाना पटवाई पर मु0अ0स0-123/2026,धारा-3(5)(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 मे पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शाहबाद के पर्यवेक्षण में शुक्रवार 29 मई 2026 को थाना पटवाई पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र हीरालाल,नरेश कुमार पुत्र श्रीराम,तेजपाल पुत्र केहर सिंह,करन सिंह पुत्र भगवानदास एवं 02 नफर अभियुक्ता को ग्राम मझरा निस्वी से गिरफ्तार किया गया।01 नफर अभियुक्ता की जमातलाशी से एक काला बैग में एक बाइबल की पुस्तक तथा एक पानी की बोतल में एक तरल द्रव्य बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
