राज्यमंत्री रामकेश निषाद का स्मार्ट मीटर समस्याओं पर सख्त रुख: उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश

Published By Pratyush Trivedi
On
Pratyush Trivedi Picture

बांदा। राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में  राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया 
बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।
इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी।
बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित  एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Pratyush Trivedi Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रत्युष त्रिवेदी बांदा में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में सक्रिय हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य करते हुए वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

उत्तर प्रदेश

बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

अनपरा सोनभद्र। अनपरा नगर क्षेत्र के ग्रामीणों को शहर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग लगातार बारिश के कारण एक...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में बह गई 10 दिन पहले बनी अस्थाई पुलिया, ग्रामीणों का शहर से संपर्क टूटा

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर