“गांव की समस्या, गांव में समाधान” चौपाल में डीएम सख्त

—15 दिन में सुधरे शिक्षा की गुणवत्ता, सड़कों व बिजली पर भी दिए निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

रसूलपुर बड़गांव में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं से वंचित पात्रों को शीघ्र लाभ दिलाने के आदेश

कौशाम्बी । जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत विकास खंड कौशाम्बी के ग्राम रसूलपुर बड़गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र लोग अब तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र लाभान्वित किया जाए।

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया, जिस पर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूहों एवं “लखपति दीदी” योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि वे अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया गया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

चौपाल में ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था कमजोर होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 दिन के भीतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि सुधार न होने पर प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास अधिकारी को 15 दिन बाद विद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्ता संबंधी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।ग्रामीणों ने गांव के मार्गों की खराब स्थिति और शाम के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की समस्या भी उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी मार्गों को दुरुस्त कराने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्धारित समयावधि तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 परिवारों एवं 5 निराश्रित महिलाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें शीघ्र ही आवास का लाभ प्रदान किया जाएगा। चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह