“लात-घूसों से मारूंगा, ज्यादा मत उड़ो, ठीक कर दूंगा : अजीत प्रजापति
प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष ने समाज की उठाई थी आवाज, भाजपा जिलाध्यक्ष का धमकी भरा ऑडियो वायरल
जौनपुर। ज्यादा उड़ोगे तो ठीक कर दूंगा, लात-घूसों से मारूंगा।” ठाकुर-ब्राह्मण के ऊपर चढ़कर जिला अध्यक्ष बना हूं, ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं। बड़ी-बड़ी हस्तियां पीछे लगी थीं।
ऑडियो में यह भी कथित रूप से कहा गया कि —
“तुम समाजवादी पार्टी के हो, भाजपा की कोई जानकारी नहीं है। तुम्हारे कहने से न मैं जिलाध्यक्ष बना हूं और न कोई मंडल प्रभारी बनेगा। मेरे खिलाफ सोच-समझकर बयान दिया करो।”
इतना ही नहीं, खबर प्रकाशित करने वाले एक पत्रकार के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने और “दिमाग सही रखने” की चेतावनी देने की बात सामने आई है।
जनपद के भाजपा मंडल प्रभारियों की सूची में प्रजापति समाज के एक भी व्यक्ति को स्थान न दिए जाने पर सवाल उठाना प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति को भारी पड़ गया।
समाज की उपेक्षा को लेकर बयान देने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
