बिजनौर में बड़े बदलाव का दावा: विकास की 12 साल की गौरवशाली यात्रा पेश
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आवास में बड़े बदलाव का दावा
रामनाथ सिंह
बिजनौर। महात्मा विदुर सभागार, कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की “संकल्प से सिद्धि तक” थीम के तहत जनपद बिजनौर के 12 वर्षों की विकास यात्रा का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। रिपोर्ट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, बिजली, पेयजल, कृषि और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में हुए कार्यों को प्रमुखता से रखा गया
रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 2119 स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत आधारभूत सुविधाएं पूरी की गईं, 411 स्मार्ट क्लास और 112 ICT लैब स्थापित हुईं। वहीं 1 लाख से अधिक टैबलेट और स्मार्टफोन छात्रों को वितरित किए गए।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजीस्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव बताते हुए जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताया गया, जिससे गंभीर मरीजों को मेरठ और दिल्ली रेफर करने की मजबूरी कम हुई है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 19 लाख से अधिक लाभार्थियों को 420 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
सड़क और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में NH-74 और NH-119 समेत कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति को रेखांकित किया गया। गंगा बैराज चौड़ीकरण और जिले में कई प्रमुख सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण का भी उल्लेख किया गया।
ग्रामीण पेयजल के क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 4.57 लाख से अधिक घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जाने का दावा किया गया, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए।
इसके अलावा बिजली आपूर्ति में सुधार, सौर ऊर्जा को बढ़ावा, गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान और ODOP योजना के तहत नगीना वुडक्राफ्ट उद्योग को नई पहचान मिलने की बात भी सामने रखी गई। प्रेस वार्ता में सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा गया कि विकास की यह यात्रा आने वाले समय में और तेज़ी से आगे बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
