भाजपा के कद्दावर नेता रामेश्वर तेली केंद्र से फिर पहुंचे राज्य मंत्रिमंडल में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली ने मंगलवार को असम की नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा देशभर से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा के प्रभावशाली चाय जनजाति चेहरे के रूप में माने जाने वाले रामेश्वर तेली वर्तमान में दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा तो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता : सीएम योगी  ये खबर भी पढ़े :  आचार्य चाणक्य जैसा गुरु होगा तो देश कभी विपन्न नहीं हो सकता : सीएम योगी

ऊपरी असम के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल तेली को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से चाय बागान क्षेत्रों तथा औद्योगिक इलाकों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के दृष्टिकोण से उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

रामेश्वर तेली पूर्व में राज्यसभा सांसद तथा डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। केंद्र सरकार में उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, श्रम एवं रोजगार तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वह वर्ष 2001 से 2011 तक दुलियाजान से दो बार विधायक भी रहे।

14 अगस्त, 1970 को असम के दुलियाजान में उनका जन्म हुआ। उनके पिता का नाम बुधु तेली और माता का नाम दुलका तेली है। वह असम के चाय बागान समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक ड्राइवर थे।

वह 'ऑल असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (एएटीटीएसए) के स्थानीय नेता थे। वह डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान विधानसभा से 2001-2006 और 2006-2011 के दौरान असम विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2011 के विधानसभा चुनावों में वह अमिया गोगोई से लगभग 3000 वोटों से हार गए थे। 2014 में, वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में डिब्रूगढ़ से सांसद चुने गए। 2019 के भारतीय आम चुनावों में, वह डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए।

रामेश्वर तेली 2014 से 2024 तक डिब्रूगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सांसद थे। मई 2019 में, तेली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बने और 7 जुलाई, 2021 तक इस पद पर रहे। जुलाई 2021 में, जब मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ, तब तेली दूसरे मोदी मंत्रिमंडल में 2021 से 2024 तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री बने। इस बीच 28 अगस्त, 2024 से 9 अप्रैल 2026 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इस बार फिर से 2026 में दुलियाजान विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हत्या की कोशिश की स्थिति में अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप की ईरान को चेतावनी: हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका देगा कड़ा जवाब

वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

नेवादा क्षेत्र की मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। स्थानीय लोगों ने दो महीने पहले विधायक से...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष विराम लागू कराने में अमेरिका की पहल, बेरूत दौरे की संभावना

वॉशिंगटन/बेरूत। इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष विराम समझौते को लागू करने की दिशा में अमेरिका सक्रिय भूमिका निभा सकता...
अंतर्राष्ट्रीय 
इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष विराम लागू कराने में अमेरिका की पहल, बेरूत दौरे की संभावना

भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। भारत और न्यूजीलैंड...
राष्ट्रीय 
भारत वैश्विक विकास का बन चुका लॉन्चपैड: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को निवेश और साझेदारी का दिया न्योता

उत्तर प्रदेश

नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-2 के डी-ब्लॉक में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

नेवादा क्षेत्र की मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। स्थानीय लोगों ने दो महीने पहले विधायक से...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: बस्ती को मिलेगी नई सड़क, विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा