गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश,ओले, फिर भी हीटवेव बरकरार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर । तेज गर्मी, उमस और हीटवेव से जूझ रहे राजस्थान के लोगों को शनिवार को आंशिक राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सीकर, बीकानेर, राजसमंद, फलोदी और अलवर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले तीन दिनों तक इस सिस्टम का असर बना रहेगा। कई स्थानों पर आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल दो जिलों में बारिश का येलो अलर्ट और 13 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है।

इस बीच बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक 31.4 डिग्री रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया। जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहा। कई इलाकों में गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

जयपुर में दिनभर तेज गर्मी के बाद दोपहर में मौसम बदला और बादल छाने से राहत मिली। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा, जबकि रात गर्म (वार्म नाइट) रही। कोटा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। राहत के लिए शहर में 11 आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

अलवर में शाम को बादल छाने के बावजूद गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा और हीटवेव का असर जारी है।

सीकर में धूप के बीच अचानक बारिश होने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा।

अजमेर में तेज गर्मी और लू से लोग दिनभर परेशान रहे। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री मापा गया। जोधपुर में सुबह से तेज धूप रही, हालांकि शाम को हल्की हवा से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा। उदयपुर में तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कहीं आंधी-बारिश राहत देगी, तो कई जिलों में हीटवेव का असर बना रहेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न 17...
शिक्षा-रोजगार  राज्य 
एनसीआरटीसी में 62 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य...
राज्य  बिहार 
बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन का आज तीसरा सोमवार : वाराणसी में  कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित श्री संतोष जायसवाल के निवास पर स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग

प्रयागराज/अयोध्या। सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग एक ही दिन यानी आज पड़ने...

देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष 

अंबेडकर नगर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव...
उत्तर प्रदेश 
देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम=जिलाध्यक्ष