बैंक कर्ज से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी, सुसाइड नोट बरामद 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झुंझुनू। जिले में बैंक का लोन नहीं चुका पाने के कारण एक डेयरी संचालक ने सिरसा-कोटा ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। डेयरी संचालक ने करीब 31 लाख रुपये का लोन लिया हुआ था।

जिसे चुका पाने में असमर्थ था। घटना झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ तहसील के मावंडियों की ढाणी के पास गुरुवार रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा ये खबर भी पढ़े : हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

युवक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। विनोद की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरे गायों की डेयरी है जिसमें मुझे नुकसान हो रहा है और बैंकों का लोन नहीं चुका पा रहा हूं। इसलिए बैंकों ने मेरे ऊपर प्रेशर बना कर रखा है इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

विनोद के चाचा के लड़के सुरेंद्र ने बताया कि विनोद पूनिया (50) पुत्र श्रीचंद पूनिया निवासी रामरख की ढाणी उधमपुरा ने सुसाइड कर लिया। विनोद की ढाणी में ही डेयरी है। गुरुवार सवेरे करीब 9 बजे घर से निकला था।

बोलकर गया था कि दूध का पेमेंट आ रहा है वो लेकर और गायों के लिए खल (चारा) लेकर आता हूं। शाम 4-5 बजे तक विनोद नहीं आया। रात करीब सवा 9 बजे पुलिस का फोन आया और रेलवे स्टेशन पर बुलाया। जहां विनोद की बॉडी दिखाई गई।

सुरेंद्र ने बताया विनोद ने रामरख की ढाणी (उधमपुरा) में खेत में स्थित उसके मकान पर लोन लिया हुआ था। हमेशा नियमित किश्त जमा कराता था। पशुधन में नुकसान होने की वजह से किश्त जमा नहीं हो पाई, जिसके लिए बैंक ने दबाव बनाया।

दो-चार दिन पहले बैंक मैनेजर और उनके कर्मचारी घर आए थे और किश्त जमा करवाने और पुलिस से उठवाने की धमकी दी थी। इसके चलते विनोद डिप्रेशन में रहता था। ज्यादा किसी से बातचीत नहीं और गुमसुम बैठा रहता था।

विनोद की जेब से बैंक का एक नोटिस भी बरामद हुआ है जिसमें उससे करीब 31 लाख 11 हजार 383 रुपए के बकाया भुगतान की मांग की गई थी। यह लोन उसने उधमपुरा स्थित अपने मकान को गिरवी रखकर लिया था।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरूका और कॉन्स्टेबल अंकित राव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सुसाइड नोट व अन्य दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विनोद का परिवार और ग्रामीण इस मामले में आक्रोशित हैं और शुक्रवार सवेरे सभी एकत्र होकर चिड़ावा थाने पहुंचे और बैंककर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। जिसमें संपूर्ण कर्ज माफ करने और बैंक से परिवार के लिए भरण पोषण दिलाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लोकसभा के बाद राज्यसभा से पास हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधयेक

वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बताया, डिजिटल बैंकिंग के अनुरूप बनाया जा रहा कानून नई दिल्ली। राज्यसभा ने बैंकर्स बुक्स...
राष्ट्रीय 
लोकसभा के बाद राज्यसभा से पास हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधयेक

हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

- एसबीआई की हिन्दी वेबसाइट पर एआई अनुवाद को लेकर घमासान, राजभाषा नियमों पर बहस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

राजा बलि और रावण से जुड़ी है मान्यता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी होगी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस...
राष्ट्रीय 
यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी होगी

उत्तर प्रदेश

हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

- एसबीआई की हिन्दी वेबसाइट पर एआई अनुवाद को लेकर घमासान, राजभाषा नियमों पर बहस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

राजा बलि और रावण से जुड़ी है मान्यता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

महिला सिपाही ने जहर खाकर की आत्महत्या

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला सिपाही ने जहर खाकर की आत्महत्या