सुबह ग्यारह बजे तक सबसे अधिक कामां में 38.56 तो सबसे कम भीम में 15.42 फीसदी मतदान

सुबह ग्यारह बजे तक सबसे अधिक कामां में 38.56 तो सबसे कम भीम में 15.42 फीसदी मतदान

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में राज्यवासी मतदान के प्रति उत्साह दिखा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार राजस्थान में सुबह ग्यारह बजे तक 24.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह ग्यारह बजे तक राजस्थान में भरतपुर के कामां में सर्वाधिक 38.56 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं सबसे कम मतदान उदयपुर के भीम में 15.42 प्रतिशत हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में 24.03, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र झालरापटन में 27.05, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के क्षेत्र में 25, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 23.73 प्रतिशत, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के क्षेत्र तारानगर में 28.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह बीकानेर पश्चिम में 23.6 प्रतिशत, जोधपुर में 21.6, उदयपुर में 22.5, जैसलमेर में 22.52, नागौर में 23.31 वोटिंग हुई।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल