राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव से मिली राहत, कई शहरों में गिरा तापमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को आंशिक राहत मिली। प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर समेत अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई।

राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि धूप और उमस का असर कई क्षेत्रों में बना रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के छह जिलों में आंधी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 मई से पश्चिमी राजस्थान में गर्मी दोबारा तेज होने और कई जिलों में सीवियर हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम अधिकांशतः साफ रहा, लेकिन तापमान में गिरावट देखी गई। फलोदी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 43.6 डिग्री और अलवर में 43 डिग्री तापमान मापा गया।

जयपुर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम रहा। शहर में दोपहर के समय हल्की धूप और शाम को हवा चलने से मौसम कुछ नरम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी जयपुर में हल्के बादल और आंधी की संभावना है।

राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

अजमेर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में दो डिग्री कम था। हालांकि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर गर्मी बनी रही।

जोधपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि सीकर में तापमान गिरकर 39 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को राहत मिली।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं कोटा में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा और गर्म हवाओं का असर बना रहा।

इस बीच जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में 14 मई को आए तेज अंधड़ के दौरान एक गृह प्रवेश समारोह में टेंट गिरने से घायल हुई 55 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की शुक्रवार को मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह से गर्मी दोबारा प्रचंड रूप ले सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में तापमान में पुनः वृद्धि होने की संभावना है। मई के अंत तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन हीटवेव का असर फिर गंभीर हो सकता है।

राज्यभर में फिलहाल लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी के और तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच