राजगढ़: मां ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, हाथ काट खुदकुशी की कोशिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अलवर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि ऐसा महिला ने क्यों किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिजनों ने बच्चों को स्कूल के लिए जगाया। कई बार आवाज देने के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। मां शीला सैनी के हाथों पर धारदार हथियार से कट के निशान थे, जबकि पास में उसकी बेटी 4 वर्षीय गरीमा सैनी बेहोश अवस्था में पड़ी हुई थी।

परिजन तुरंत दोनों को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम गरीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। जहाँ घायल का उपचार चल रहा है।

मृतका के परिजन सूरज सैनी के अनुसार सभी एक ही मकान में रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुलने पर घटना का पता चला। बच्ची के गले पर दबाव के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राजेश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल आरोपित मां शीला सैनी का अस्पताल में इलाज जारी है और वह घायल अवस्था में है। पुलिस के अनुसार, महिला के होश में आने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

6067123985cdeb8a63190997507b8bd6_1469555368

विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला ये खबर भी पढ़े : विधायक जितना अध्ययन करेंगे, उतनी मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे: ओम बिरला

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ