एसआईआर–2026: डिजिटलाइजेशन के बाद मैपिंग में भी राजस्थान देशभर में अव्वल

प्रदेश में 78 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण-9,000 से अधिक बूथों पर सौ फीसदी काम पूरा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 के तहत प्रदेश में मतदाताओं की मैपिंग में उल्लेखनीय तेजी आई है। गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन के बाद मैपिंग में भी राजस्थान देशभर में अव्वल स्‍थान पर पहुंच गया है। पिछले नौ दिनों में मैपिंग सत्‍तर प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत हो चुकी है। इस प्रकार प्रदेश के 78 प्रतिशत मतदाताओं को अब किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 का कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है। 04 नवम्बर से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रहण, सत्यापन और डिजिटलीकरण का कार्य निरंतर जारी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा voters.eci.gov.in पोर्टल पर पिछले एसआईआर की मतदाता सूची में अपने नाम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नई सर्च सुविधा Search by Elector Details उपलब्ध कराए जाने के बाद प्रदेश में मतदाताओं की मैपिंग में उल्लेखनीय तेजी आई है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ दिनों में मैपिंग 70 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत हो चुकी है। इस प्रकार प्रदेश के 78 प्रतिशत मतदाताओं को अब किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि मैपिंग को बढ़ाकर 85 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना ये खबर भी पढ़े : ढोल-नगाड़ों के साथ बेटों और पोतों ने कराई बुजुर्ग माता-पिता की शादी मिसाल बना

महाजन ने बताया कि प्रदेश में कुल पांच करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से चार करोड़ अस्‍सी लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो निर्धारित अवधि से सात दिन पूर्व ही 88 प्रतिशत उपलब्धि है। यह सफलता तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के नौ हजार से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा सौ प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। समय पर कार्य पूर्ण करने वाले लगभग ढाई हजार बीएलओ को सम्मानित किया जा चुका है।

दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी ये खबर भी पढ़े : दौसा: ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन ये खबर भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा

तोतापरी आम की बागवानी : अगर आप अपने फार्म हाउस या खेत से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो तोतापरी...
खेती-बाड़ी 
बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा

मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

प्रकाश चंद्र शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार
राज्य 
मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना...
नारी व बाल जगत 
पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

उत्तर प्रदेश

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

बहराइच। मुहर्रम से पहले बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनगोंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण