पुरानी रंजिश में डंडे-सरियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच जारी 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में डंडे-सरियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक एक परिचित की शादी में शामिल होने बूंदी से जयपुर आया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक महीने पहले हुए झगड़े की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गय थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि बूंदी जिले के नैनवा निवासी चेतराम गुर्जर (30) की हत्या की गई है। वह खेती-बाड़ी का काम करता था।

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ये खबर भी पढ़े : मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

करीब एक महीने पहले गांव में रहने वाले कौशल नागर से उसका विवाद हुआ था। झगड़े के बाद कौशल नागर जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में अपनी चाय की दुकान पर लौट आया, लेकिन रंजिश बरकरार रही।

पुलिस के अनुसार चेतराम गुर्जर शुक्रवार को एक परिचित की शादी में शामिल होने जयपुर आया था। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित कौशल नागर ने अपने साथियों को इकट्ठा कर बदला लेने की योजना बनाई। रात करीब 10:15 बजे जब चेतराम किसी दुकान की ओर जा रहा था, तभी कार में सवार कौशल नागर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने डंडों और सरियों से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में चेतराम को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार आरोपितो की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, मां-बेटे को बचाया गया, 18 वर्षीय युवक लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के दीवान घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान गंगा के गहरे पानी में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता के निधन की जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने  उन्हें पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया...
उत्तर प्रदेश 

बांस के डंडे से अभ्यास करने वाले जौनपुर के रोहित बने दुनिया के नंबर दो भाला फेंक खिलाड़ी

जाैनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर के मछलीशहर विकास खण्ड क्षेत्र के डबिया गांव निवासी रोहित यादव ने भुवनेश्वर में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

अयोध्या। अयाेध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं श्री मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास...

अयोध्या दान प्रकरण: एसआईटी जांच के लिए मिला और समय, 15 जुलाई तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 