भोग में शामिल हुए गर्म तासीर के व्यंजन, देर से होने लगी मंगला झांकी

भोग में शामिल हुए गर्म तासीर के व्यंजन, देर से होने लगी मंगला झांकी

जयपुर। मार्गशीर्ष माह के साथ ही अब ठाकुरजी के भोग-राग व पहनावे में बदलाव शुरू हो गया है। अब ठाकुरजी को गर्म तासीर के व्यंजनों का भोग लगना शुरू हो गया, वहीं पहनावे में भी गर्म व मखमल की पोशाक धारण करवाई जाने लगी है। मंदिरों में अब मंगला झांकी सुबह देर से होने लगी है, वहीं शयन झांकी जल्दी होना शुरू होने लग गई है। राजधानी जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में अब मंगला झांकी सुबह 4.30 के बजाय अब पांच बजे होने लग गई है। अब मंगला झांकी 15 मिनट तक होगी। इसके बाद धूप झांकी 7.45 बजे होगी। अब ठाकुरजी को पोशाक में मखमल, रेशम व ऊनी पोशाक के साथ शॉल, मफलर व दस्ताने धारण करवाने शुरू हो जाएंगे। पुरानी बस्ती स्थित मंदिर राधा गोपीनाथ में भी ठाकुरजी के भोगराग व पहनावे में गर्म तासीर के व्यंजन और पोशाक शुरू हो चुकी है।

चौड़ा रास्ता स्थित मंदिरश्री राधा दामोदरजी में आज से ठाकुरजी के भोगराग व पहनावे में बदलाव शुरू हो गया है। सुबह ठाकुरजी को गुनगुने पानी से स्नान कराया गया। मंदिर महंत मलय गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के पहनावे में गर्म तासीर के कपड़े धारण करवाए गए, वहीं ठाकुरजी को कंबल ओढ़ाना शुरू कर दिया गया है। ठाकुरजी को खिचड़ी व केसर के दूध का भोग शुरू कर दिया गया है। पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार को गुनगुने पानी स्नान कराना शुरू कर दिया है। वहीं भोगराग में गुनगुने व्यंजन शामिल हो गए है। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि ठाकुरजी की सेवा में केसर व गर्म इत्र का उपयोग शुरू हो गया है। अब ठाकुरजी को धीरे-धीरे मखमल, रेशम व ऊनी पोशाक धारण करवाना शुरू हो जाएगा। ठाकुरजी की सेवा में गर्भगृह में गलीचा सेवा शुरू हो चुकी है। ठाकुरजी की मंगला झांकी सुबह सात बजे और शयन झांकी रात 8.15 बजे होने लग गई है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

   मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर
    कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पिता की नौकरी मिलते ही बेटे ने मां को घर से निकाला
कर्जा और दूसरी जेल में शिफ्ट होने के लिए दी थी उप मुख्यमंत्री को मारने की धमकी
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
प्रभास की शादी की खबरों पर लगा विराम, टीम ने बताई सच्चाई
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर
तीन दिन चले विकास मेले में आयुर्वेद विधा से 516एवं होमियोपैथी विधा से 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार