पंचायती राज विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

लापरवाही की शिकायत पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को 17 सीसीए की चार्जशीट जारी करने के निर्देश’

Published By Prakash Chandra Sharma
On
Prakash Chandra Sharma Picture

प्रकाश चंद्र शर्मा

जयपुर । पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ.जोगाराम ने सोमवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) स्टेट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आमजन से सीधे संवाद किया तथा शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने हेल्पलाइन पर परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने उनके समक्ष प्रस्तुत 24 शिकायतों में से 11 शिकायतों पर सीधे परिवादियों से संवाद किया। इन शिकायतों में 2 में परिवादियों ने संतुष्टि जाहिर की। शेष शिकायतों को उन्होंने रिओपन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

 राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज ये खबर भी पढ़े :  राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सीकर के फतेहपुर पंचायत समिति के नबीपुरा गांव के परिवादी श्री राम प्रताप ने साफ सफाई के संबंध में परिवाद दर्ज करवाया था, लेकिन गांव में नियमित साफ सफाई न होने और परिवादी के संतुष्ट न होने के कारण शासन सचिव ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 17 सीसीए की चार्जशीट जारी करने के निर्देश प्रदान किए।

इसी प्रकार टोंक जिले की उनियारा पंचायत समिति के सेदरी गुजरान, मोहम्मद पुरा गांव के श्री किशन लाल को उनके मकान का पट्टा एक साल पूर्व आवेदन करने के उपरांत भी जारी नहीं करने के कारण संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 17 सीसीए की चार्जशीट जारी करने के निर्देश प्रदान किए गए।

संपर्क पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में विभाग से संबंधित कुल 2,93,802 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2,80,996 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जो 95.64 प्रतिशत है। 

निरीक्षण के दौरान डॉ.जोगाराम ने हेल्पलाइन 181 में कार्यरत अधिकारियों को लंबित व क्रिटिकल फेस वाली शिकायतों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को एसएमएस/ व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने के निर्देश भी दिए ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के शासन सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के राज्य नोडल अधिकारी राम चंद्र सैनी, सहायक आयुक्त भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Prakash Chandra Sharma Picture

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद्र शर्मा एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से रिपोर्टिंग करते हुए वह ‘तरुणमित्र’ के साथ भी जुड़े हुए हैं और समाचार लेखन व कवरेज में योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया। नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। फैसला अधिवक्ता...
हिमाचल 
हिमाचल हाईकोर्ट ने 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया, अधिसूचना जारी

टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत। छह लोग घायल, जिनमें पांच को गोली लगी।...
अंतर्राष्ट्रीय 
टोरंटो के 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, छह घायल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि