‘फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम’ व्यापक स्तर पर हो आयोजितः मुख्यमंत्री भजनलाल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1 मई (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम युवाओं को रोजगारपरक बनाने की दृष्टि में महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस आयोजन की गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम’ कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें रोजगार प्रदाता बनाने के लक्ष्य पर कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं परंपरागत आजीविका के साधनों को बढ़ावा देना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की भागीदारी से माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर राजस्थान से 17 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम कार्यक्रम में इन युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि उनकी विदेश में नौकरी करने के सपनों को पंख लगे।

मुख्यमंत्री ने गौरवशाली भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्रवाद जैसे राष्ट्रनिर्माण के विषयों से युवाओं को गहराई से जोड़ने पर भी बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि युवाओं को लोक कल्याणकारी योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराने के लिए विशेष रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यंग लीडर्स से संवाद कर उनके सुझाव सुने। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

दाैसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस के ट्रक से टकराने के बाद दोनों वाहनों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, सात की मौत

ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

दोहा/वाशिंगटन। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच अब तक सीधी वार्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान का कड़ा रुख, लेबनान पर हमला बंद होगा तब होगी अमेरिका से अंतिम समझौते पर सीधी वार्ता

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात