ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव का किया अंतिम संस्कार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 धौलपुर : जिले से दहेज हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मनियां थाना क्षेत्र के इंछापुरा गांव में ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही उपलों के बिटोरा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मृतका की बड़ी बहन पिंकी ठाकुर को मिली, जिसने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी. खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने चिता जलती हुई देखी. परिजनों ने तुरंत चिता पर पानी डलवाया और आग बुझाई. इसके बाद मनियां थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

सरकारी अस्पतालों में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : सरकारी अस्पतालों में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल और चिता से सबूत जुटाए. जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर मृतका के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएनए जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं.

ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल ये खबर भी पढ़े : ट्रक से टकराकर होटल में घुसी टेम्पो क्रूजर, तीन की मौत-नौ घायल

पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी और अन्य सामान जब्त किया है. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई.

 सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने बनाया नया रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े :  सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने बनाया नया रिकॉर्ड

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति पंकज ठाकुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मृतका के पिता देवेंद्र सिंह परमार, निवासी घड़ी तुलसी, खेरागढ़ (आगरा, उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी गुड़िया की शादी 28 मई 2025 को इंछापुरा गांव निवासी पंकज पुत्र लाल सिंह ठाकुर से की थी. शादी में करीब 15 लाख रुपये, बाइक, घरेलू सामान और जेवरात दहेज में दिए गए थे.

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार, सोने की जंजीर और भैंस की मांग करने लगा. मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी. गुड़िया उस समय चार माह की गर्भवती थी.

देवेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी पिंकी की शादी ओमपाल सिंह निवासी इच्छापुरा से हुई थी. बड़े दामाद के कहने पर ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी गुड़िया की शादी पंकज ठाकुर से कराई थी. लेकिन पंकज और उसके परिवार का व्यवहार शादी के बाद लगातार खराब होता गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति पंकज अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था. उसे संदेह था कि गुड़िया के अपने जीजाजी ओमपाल सिंह से नाजायज संबंध हैं. इसी शक के चलते वह गुड़िया को मायके जाने, किसी से बात करने और बाहर निकलने से रोकता था और मारपीट करता था.

मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी ने बताया कि मौके से एफएसएल टीम ने अहम सबूत एकत्र किए हैं. शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल लिए गए हैं. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह