कड़ाके की ठंड से राजस्थान के नाै जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर । राजस्थान में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर और नौ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया।

पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू (सिरोही) में लगातार दूसरे दिन रविवार को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं शेखावाटी और जयपुर संभाग के जिलों में सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

उदयपुर में शनिवार को दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

पिछले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी और उत्तर-दक्षिणी जिलों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर के आंशिक क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ इन इलाकों में कोल्ड-वेव चली और दिन में भी गलन भरी सर्दी महसूस की गई।

माउंट आबू के बाद फतेहपुर (सीकर) में सबसे अधिक सर्दी रही, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। फतेहपुर, सीकर और अलवर के ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ना शुरू हो गया है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। पाले से बचाव के लिए किसानों ने फसलों को ढकना शुरू कर दिया है।

शीतलहर और कोहरे के चलते धूप का असर कमजोर पड़ गया है। शनिवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया। दिन में सबसे अधिक ठंड पिलानी (झुंझुनूं) में रही, जहां अधिकतम तापमान मात्र 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य शहरों में अधिकतम तापमान जयपुर और सीकर 18 डिग्री, श्रीगंगानगर 18.2, कोटा 17.6, अलवर 18.5, अजमेर 18.2, वनस्थली (टोंक) 18.8, चूरू 16.9, सिरोही 17.4, करौली 16.8, झुंझुनूं 16, दौसा 18.9 और उदयपुर 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो–तीन दिनों में कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। उत्तरी जिलों में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा, जबकि कुछ शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहने से ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति बन सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 