पंजाब में दलबदल पर घमासान, राष्ट्रपति तक पहुंची,आप ने हस्तक्षेप की मांग

भाजपा नेता राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आप ने दलबदल मुद्दे पर राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में दलबदल के मुद्दे को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अपना पक्ष मजबूती से रखा, वहीं भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आप सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और बदले की राजनीति के आरोप लगाए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर दलबदल के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ कई विधायक और मंत्री दिल्ली पहुंचे, हालांकि राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति केवल मुख्यमंत्री को ही दी गई। मुलाकात से पहले मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जिन राज्यसभा सदस्यों को पार्टी ने चुना, उन्होंने बाद में पार्टी छोड़कर अन्य दलों का रुख किया, जो जनता के विश्वास के साथ धोखा है।

 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन ये खबर भी पढ़े :  अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

मंत्री बलबीर सिंह ने भी इस मुद्दे को नैतिकता और जनादेश से जुड़ा बताते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति अन्य दलों के नेताओं से मिल सकती हैं, तो आप के प्रतिनिधियों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के 95 विधायक एकजुट हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उन राज्यों में अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता हासिल करने की कोशिश करती है, जहां जनता ने उसे नकार दिया है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी विधायकों के लिए समय मांगा गया था, लेकिन अनुमति सीमित रही। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व के प्रति एकजुटता कायम है और तीन करोड़ पंजाबियों की भावनाओं को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।

दूसरी ओर, भाजपा नेता राघव चड्ढा ने आप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विरोध करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात कर कहा कि जब दो-तिहाई सांसदों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया, तब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर भी आप पर ‘बदले की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब एक आहत संगठन की तरह व्यवहार कर रही है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब पुलिस और सरकारी एजेंसियों का इस तरह इस्तेमाल खतरनाक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की राजनीति में आने वाले समय में बड़े बदलाव संभव हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की सियासत को नई दिशा दे दी है, जहां दलबदल का मुद्दा अब संवैधानिक और राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी

दिल्ली : दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री...
दिल्ली 
दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी

खाने के बाद सौंफ मिश्री खाने से क्या होता है?

सौंफ और मिश्री : सौंफ में कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स पाए जाते हैं जो पेट में पाचक रसों और एंजाइमों...
विचार मित्र 
खाने के बाद सौंफ मिश्री खाने से क्या होता है?

अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

दिल्ली : पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर हवाई हमले कर दिए। पाकिस्तान के इस हमले में कई अफगानिस्तानी नागरिकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान पर पाक की एयर स्ट्राइक को लेकर भारत ने निंदा की

 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ...
राष्ट्रीय 
 शुरू हो रही है 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

अयोध्या: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट किया गया

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की