गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला

निहंग के वेश में पहुंचे व्यक्ति ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम पर किया हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अस्पताल में भर्ती हुए बादल, डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर
  •  महाराष्ट्र के नांदेड़ का मामला

पंजाब। महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान निहंग के वेश में पहुंचे एक व्यक्ति ने उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की।

हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

 जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान ये खबर भी पढ़े :  जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले सीएम मान

हमले के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान जसपाल सिंह के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू