सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सुप्रिया सुले :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं। सुप्रिया सुले ने उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी शेयर किया है, जिसने उनकी कार को टक्कर मारी।

दरअसल, सुप्रिया सुले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थीं, तभी एक अन्य वाहन ने अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर मेरा एक भयानक अनुभव हुआ, जब वाहन GJ13CF5257 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी। शुक्र है, सभी लोग सुरक्षित हैं। ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सड़कों पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना अनगिनत जिंदगियों को खतरे में डाल सकता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सीट बेल्ट पहनें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित रहे।"

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन ये खबर भी पढ़े : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन


लगातार 4 बार से बारामती से सांसद
सुप्रिया सुले का राजनीतिक सफर साल 2006 में राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ शुरू हुआ। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता शरद पवार की विरासत को संभालते हुए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और तब से वे लगातार चार बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एक सांसद के रूप में उनकी पहचान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और बहस में सक्रिय भागीदारी के लिए है। इसकी वजह से उन्हें कई बार 'संसद रत्न' पुरस्कार से नवाजा गया।

मुंबई में फायर सेफ्टी को लेकर एक्शन में बीएमसी.. ये खबर भी पढ़े : मुंबई में फायर सेफ्टी को लेकर एक्शन में बीएमसी..

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

फिरोजाबाद, देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित सिल्लोड़ी सरकार की बगीची पर भारत देश के कल्याणम एवं उत्थान के...
देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

उत्तर प्रदेश

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक