बारिश का हवाई सेवाओं पर असर : बेंगलुरु–नागपुर विमान रायपुर की ओर डायवर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नागपुर । खराब मौसम और भारी बारिश के कारण नागपुर में दृश्यता कम होने और तेज हवा के चलने से बेंगलुरु से नागपुर आ रही उड़ान को रायपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को सुरक्षित रूप से रायपुर हवाई अड्डे पर उतारा।

इंडिगो फ्लाइट 6ई 6003 बेंगलुरु से दोपहर 3:35 बजे रवाना हुई थी और इसका नागपुर में 4:07 बजे पहुंचना निर्धारित था लेकिन जब विमान नागपुर के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब शहर में तेज बारिश और तूफानी हवा शुरू हो गई। पायलट ने कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाकर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रन-वे पर खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से विमान को रायपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इस घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल बन गया।

अन्य उड़ानें भी प्रभावित
इस बारिश का असर केवल एक विमान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागपुर से संचालित कई अन्य उड़ानों पर भी इसका प्रभाव पड़ा।
स्टार एयर (नागपुर–नांदेड़): लगभग 6 घंटे की देरी
इंडिगो (नागपुर–नवी मुंबई): 1 घंटे की देरी
इंडिगो (नागपुर–हैदराबाद): 1 घंटे की देरी
इंडिगो (नागपुर–पुणे): 50 मिनट की देरी
यात्रियों को हुई परेशानी

दोपहर की बारिश से जहां शहर में मौसम सुहावना हो गया, वहीं हवाई यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...