'पुष्पा' फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार

'पुष्पा' फेम एक्टर जगदीश प्रताप गिरफ्तार

मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा : द राइज' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर जगदीश प्रताप बंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रताप ने फिल्म में पुष्पा के दोस्त केशव का किरदार निभाया था। जगदीश प्रताप को पंजागुट्टा पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, 30 साल के जगदीश एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। संबंधित महिला ने 29 नवंबर को आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों ने जगदीश पर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज करने और जांच के बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि महिला ने 29 नवंबर को अपनी जीवन समाप्त कर ली थी। इससे पहले वह 27 नवंबर को महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसका एक वीडियो जगदीश ने बनाया था और इसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। उसकी मौत के बाद से ही जगदीश कुछ दिनों से फरार था। आख़िरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल 'पुष्पा' फेम जगदीश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जगदीश ने कुछ दिन पहले छोटे बजट के नाटक 'सत्थी गनी रेंदु येकारलु' में अभिनय किया था। इसके अलावा वह नितिन और श्रीलीला की फिल्म 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' और 'अंबाजीपेटा मैरिज बैंड' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। इसमें जगदीश ने अल्लू अर्जुन के खास दोस्त का किरदार निभाया था। इस भूमिका ने उन्हें बहुत लोकप्रिय बना दिया।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिलग्राम तहसील में हरियाली का सपना चूर-चूर मां के नाम पर लगाए पौधे भी नहीं बचे बिलग्राम तहसील में हरियाली का सपना चूर-चूर मां के नाम पर लगाए पौधे भी नहीं बचे
बिलग्राम हरदोई। बिलग्राम तहसील, जो पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती थी, आज अपनी लापरवाही...
लोजपा (आर) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आठ प्रस्ताव पारित
एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग थे सवार
कानपुर में गंगा स्नान के दौरान किशाेर सहित दाे लोगों की मौत
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव...
नव विवाहित जोड़े का दो सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका सुराग
श्यामखेत के पास लखनऊ के सैलानियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार गंभीर