टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
By Mahi Khan
On
रांची। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्टरी के मुख्य गेट पर बुधवार की रात फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के गेट के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
13 Jun 2025 12:54:31
मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वृद्ध का शव मिला।...
टिप्पणियां