मजदूर की आत्महत्या पर पंजाब में सियासत गरमाई

मजीठिया और तरुण चुघ ने मान सरकार को घेरा, हरपाल चीमा की बर्खास्तगी और FIR की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चंडीगढ़। नशे को लेकर पंजाब के दिरबा में एक मजदूर द्वारा आत्महत्या करने पर शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने भगवंत मान की सरकार को घेरा है। इसके साथ ही पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "सवाल पूछने की कीमत: मौत! दिरबा के गुलजार सिंह ने हरपाल चीमा से बस नशे की समस्या के बारे में एक सवाल पूछा था और आरोप है कि 'गुरु-द्रोही' लोगों ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। उनका शव डीएमसी की मोर्चरी में रखा है। अपने आखिरी बयान में उन्होंने बार-बार कहा, 'मेरी मौत के लिए हरपाल चीमा जिम्मेदार हैं।' उन्होंने एक जनसभा में हरपाल चीमा से अपने बेटे की नशे की लत के बारे में सवाल किया था और पूछा था कि नशे को खत्म करने के लिए क्या किया जा रहा है। इसके बाद, आरोप है कि उन्हें ऐसी हालत में पहुंचा दिया गया कि उन्हें सल्फास (जहर) खाने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

शब्दों से परे है महादेव के धाम कैलाश की मेरी पहली यात्रा: प्रीति सोमपुरा ये खबर भी पढ़े : शब्दों से परे है महादेव के धाम कैलाश की मेरी पहली यात्रा: प्रीति सोमपुरा

शिरोमणि अकाली दल के नेता ने कहा, "अब, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए क्योंकि गुलजार का आखिरी बयान साफ था- 'मेरी मौत के लिए हरपाल चीमा जिम्मेदार हैं।' पूरे पंजाब को अब गुलजार सिंह को न्याय दिलाने और उनकी असमय मौत के लिए इंसाफ मांगने के लिए एकजुट होना चाहिए।' गुरु-द्रोही' से मेरी तुरंत मांग है कि हरपाल चीमा को कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने एक्स पोस्ट पर जारी बयान में कहा, "पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज में लोकतंत्र का पूरी तरह से पतन हो गया है। पंजाब के सुपर सीएम केजरीवाल और कठपुतली सीएम गुरु दोखी भगवंत मान के कुशासन में जनता का सवाल पूछना गुनाह बन गया है। सरदार मोहन जीत सिंह के साथ हुई पुलिसिया बर्बरता पर तो अभी तक मान सरकार सिर्फ लीपापोती कर ही रही थी। दिरबा से एक और भी मार्मिक घटना सामने आई है। गुलजार सिंह नाम के एक मजदूर भाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर बताया कि उनके क्षेत्र में नशे की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है और इसकी चपेट में उनका खुद का बेटा आ गया, जिसने चिट्टा खरीदने के लिए अपनी सारी सम्पत्ति बेच दी। अपनी पीड़ा को व्यक्त करने गुलजार सिंह वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के पास पहुंचे तो उन्होंने समस्या का समाधान भी नहीं किया उल्टे अपने गुर्गे और गुंडे भेज कर गुलजार पर माफ़ी मांगने का दबाव बनाया।"

तरुण चुघ ने आगे कहा, "इस लगातार हो रहे शोषण और अपमान से ग्रस्त होकर गुलज़ार सिंह ने इसी वीडियो में इन सभी रक्षक के रूप में आए भक्षकों के पापों का पर्दाफाश कर जहर खा लिया। इन भक्षकों को यहां भी चैन नहीं मिला तो ये भी प्रयास किए गए कि इन्हें उपचार ना मिले और उन्हें कई अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर किया गया। अंततः गुलज़ार सिंह जी की दुखद मृत्यु हो गई। आज पंजाब के इतिहास में एक बेहद दुखद दिन है। आज केजरीवाल और गुरु दोखी भगवंत मान ने सिद्ध कर दिया है कि उन्होंने पंजाब में लोकतंत्र को पूरी तरह से तिलांजलि दे दिया है। गुलजार सिंह की ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनकी इस प्राण आहुति से मान सरकार का कुशासन भी जाएगा और अरविंद केजरीवाल का आसमान से ऊंचा घमंड भी। मंत्री हरपाल सिंह चीमा को तत्काल बर्खास्त कर उनके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिये।"

वहीं, पंजाब कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में कहा, "दुर्भाग्यवश, 50 वर्षीय गुलजार सिंह का देहांत हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी मृत्यु राज्य भर में व्याप्त मादक पदार्थों के खतरे की एक कड़वी सच्चाई है, जिसे आप सरकार अपने करोड़ों के विज्ञापनों के जरिए छिपाने की कोशिश करती है। लेकिन सच्चाई को ज़्यादा समय तक छिपाया नहीं जा सकता। इस निर्दोष व्यक्ति के खून से आपके हाथ रंगे हैं।"

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

फ्रांस में मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर ऐसा दौरा आयोजित करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख...
राष्ट्रीय  राज्य 
सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं