मुंबई में डीजल आपूर्ति में 5 से 10 प्रतिशत की कटौती, चालकों को फिलहाल राहत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में डीजल की आपूर्ति में 5 से 10 प्रतिशत तक की कटौती किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कटौती का असर शहर के कई पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा है।

खासकर मालवाहक और व्यावसायिक वाहन चालकों को डीजल भरवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे आम वाहन चालकों को फिलहाल राहत है।

पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियां औद्योगिक क्षेत्रों को डीजल आपूर्ति देने को अधिक प्राथमिकता दे रही हैं। इसके चलते पेट्रोल पंपों को मिलने वाला डीजल कोटा अपेक्षाकृत कम हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में मुंबई में डीजल आपूर्ति में 5 से 10 प्रतिशत की कमी आई है।

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

इस स्थिति के कारण मुंबई के कुछ इलाकों में डीजल का स्टॉक सीमित मात्रा में उपलब्ध है, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। कई व्यावसायिक वाहन चालकों को डीजल के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

वहीं, कई उद्योगों और कारखानों को अपने दैनिक संचालन के लिए बड़ी मात्रा में डीजल की आवश्यकता होती है। इन उद्योगों को निर्धारित कोटे के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जाता है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ कारखानों को तय कोटे से अधिक डीजल आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते मुंबई के लिए उपलब्ध डीजल आपूर्ति में कमी आई है।

हालांकि, इस कटौती के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुंबई में डीजल आपूर्ति कब तक सामान्य होगी, इस संबंध में तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल