तेज गर्मी के बीच बदले मौसम के तेवर, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में इस बार मई की शुरुआत से ही मौसम के तेवर बदले नजर आए। मई में तेज गर्मी के बजाय आंधी, बारिश की स्थिति बनी है। सोमवार को प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम का यह बदलाव मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, कटनी, सिंगरौली, सीधी, शहडोल और उमरिया जिलों में हवाओं की रफ्तार सबसे अधिक रहने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, इंदौर-उज्जैन संभाग के इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सिस्टम के असर से कुछ जगहों पर बदलाव संभव है।

आंधी-बारिश के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी बना हुआ है। सोमवार को रायसेन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो लगातार दूसरे दिन इतना ही रहा। इसके अलावा खरगोन में 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला में 41.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, बैतूल में 40.7 डिग्री, रतलाम में 40.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और शाजापुर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

दूसरी ओर, खजुराहो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी से भी कम है। दतिया में 34.8 डिग्री और टीकमगढ़ में 35.5 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर का तापमान 34.8 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 38.2, उज्जैन में 39, जबलपुर में 40 और भोपाल में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को रीवा और आगर-मालवा में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि 15 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ लाइनों के गुजरने के कारण यह मौसम बना हुआ है। इसी वजह से कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं ओले और बारिश हो रही है। 8 मई तक ऐसे ही मौसम के बने रहने का अनुमान है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अमेरिका से फ्यूल ब्लेंडिंग के लिए...
कारोबार 
केंद्र ने पेट्रोल ब्लेंडिंग के लिए अमेरिका से इथेनॉल आयात के दावों को किया खारिज

महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

दुबई। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को महिला टी20 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी टूर्नामेंट...
खेल 
महिला एशिया कप: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

टोक्यो। भारत जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए समर्पित संगठन 'कनेक्ट इंडिया जापान' ने एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया...
अंतर्राष्ट्रीय 
शिंजो आबे को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ अभियान

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध

   बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश लखनऊ l विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा है...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों का वेतन रोकने पर संघर्ष समिति का कड़ा विरोध