उज्जैनः अयोध्या जा रहे दो दोस्तों की बाइक रैलिंग से टकराई, एक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास-बदनावर हाईवे पर शुक्रवार को एक सडक़ दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा ग्राम गंगेड़ी के समीप ब्रिज पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में कमलेश (19) पुत्र रामदुलारे निवासी अमेठी की मौत हो गई। जबकि परमजीत पुत्र रामकिशोर चौहान निवासी अयोध्या घायल हो गया। जिसका चरक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कमलेश और परमजीत दोनों अहमदाबाद में बिजली से संबंधित काम कर रहे थे। गुरुवार को वे दोनों बाइक से अपने घर अयोध्या लौटने के लिए रवाना हुए थे।

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लंबी यात्रा तय करते हुए दोनों शुक्रवार सुबह देवास-बदनावर मार्ग पर पहुंचे। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच जब उनकी बाइक ग्राम गंगेड़ी के समीप ब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई।

टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सडक़ पर गिर पड़े। गंभीर घायल परमजीत ने पुलिस को बताया कि उसे इस संबंध में कुछ भी याद नहीं है। उसने आशंका जताई कि लंबी यात्रा के कारण संभवत: बाइक चला रहे कमलेश को नींद का झोंका आया होगा, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर यूपी में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

लखनऊ। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निश्शुल्क बस यात्रा की घोषणा के बाद परिवहन विभाग सुरक्षित सफर को लेकर तैयारियां...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर यूपी में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं

आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

पल्लवी पटेल बोलीं- सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था बदलने की लड़ाई जारी रहेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में अमित शाह खास मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले...
राष्ट्रीय 