दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देररात दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। देवगुराड़िया मार्ग पर हुए इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरफाद (23) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ट्रक में भूसा भरा था और वह तेज रफ्तार से चल रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, लोगों ने की मदद
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मप्र के राजगढ़ में नाले में बही कार, 11 में से 7 के शव बरामद ये खबर भी पढ़े : मप्र के राजगढ़ में नाले में बही कार, 11 में से 7 के शव बरामद

सभी घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

समझाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई परिवारों पर टूटा दुख, क्षेत्र में शोक
बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले थे और आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप