पन्ना में दर्दनाक हादसा: गहरे कुएं में मिला मादा तेंदुए का शव

पानी की तलाश में भटकने की आशंका

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पन्ना। मध्‍य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर वन परिक्षेत्र में शुक्रवार को एक मादा तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। तेंदुए का शव ग्राम बृजपुर बीट क्षेत्र स्थित एक गहरे सिंचाई कुएं में पानी के ऊपर तैरता हुआ मिला। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, हटूपुर डूंगरिया पहाड़ के समीप प्राण कृष्ण मित्र और राधा कृष्ण मित्र के निजी कृषि फार्म में बने गहरे कुएं में यह मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए चौकीदार मानिक लाल के पिता रामदास पाल ने कुएं में किसी जंगली जानवर का शव तैरते देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक वयस्क मादा तेंदुआ है।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि भीषण गर्मी और जलसंकट के चलते तेंदुआ जंगल से पानी की तलाश में खेतों की ओर आ गया होगा। इसी दौरान अंधेरे में खुले और बिना सुरक्षा मुंडेर वाले कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर वनमंडल अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपवनमंडल अधिकारी कृष्णा मरावी तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम तिवारी मौके पर पहुंचे। वन अमले और ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड से आसपास के इलाके में सर्चिंग कराई, लेकिन किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या शिकार के संकेत नहीं मिले। इसके बाद घटनास्थल की जीपीएस लोकेशन दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया और प्रकरण कायम किया गया।

बाद में वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर, तहसीलदार पन्ना सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच के लिए जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे गए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में मृत तेंदुए का अंतिम निस्तारण किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आकांक्षा रंजन कपूर : आलिया भट्ट की सहेली और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर भी अब शर्माजी की दुल्हन बन चुकी...
मनोरंजन 
शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मेष   दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने दुनियाभर में भारी विरोध के बाद अपने नए और विवादित...
टेक-मित्र 
‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम 12 जुलाई 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में लगातार...
राष्ट्रीय 
मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस