स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में एमपी के तीन शहरों को सम्मान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026' में मध्य प्रदेश के तीन शहरों- इंदौर, जबलपुर और भोपाल आज (सोमवार) नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में 'स्वच्छ वायु दिवस' समारोह के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मप्र के नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026' में मध्य प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के ध्येय को साकार करते हुए देश में पुनः अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन ये खबर भी पढ़े : भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "स्वच्छ वायु, स्वस्थ भारत" के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं पर्यावरण-हितैषी नेतृत्व में प्रदेश ने प्रदूषण नियंत्रण, हरित आवरण विस्तार और नागरिक सहभागिता की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय रचा है।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के इंदौर एवं जबलपुर को शहर स्तरीय उत्कृष्ट वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए तथा भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक-60 को वार्ड स्तरीय नवाचारों के लिए 'स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार' से अलंकृत किया जाएगा।

स्वच्छता के शिखर पर इंदौर और जबलपुर
देशभर में स्वच्छता के सर्वोत्कृष्ट प्रतिमान के रूप में स्थापित इंदौर शहर ने स्वच्छ वायु प्रबंधन के क्षेत्र में भी अपनी तकनीकी दक्षता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इंदौर नगर निगम द्वारा प्रभावी रूप से संचालित धूल नियंत्रण उपायों, वैज्ञानिक सड़क सफाई व्यवस्था, हरित पट्टियों के निरंतर विस्तार, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा सघन जन-अभियानों ने शहर की आबो-हवा को निर्मल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

इसी श्रृंखला में जबलपुर नगर निगम ने भी स्वच्छ वायु मानकों के सर्वथा अनुकूल प्रदूषण नियंत्रण रणनीतियों, हरित पहलों और अनुकरणीय सामुदायिक भागीदारी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावशीलता सिद्ध करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।

दोनों ही महानगरों ने यह प्रमाणित किया है कि जन-गण की सहभागिता से संचालित प्रत्येक प्रयास पर्यावरण संरक्षण में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।

भोपाल के वार्ड-60 का ऐतिहासिक नवाचार
वहीं, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम बार प्रारंभ की गई सूक्ष्म वार्ड-स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक-60 ने स्थानीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सुधार और हरित विकास की जो मिसाल कायम की है, वह देश के शहरी निकायों के लिए अनुकरणीय है।

वार्ड क्रमांक-60 ने वार्ड स्तर पर सघन स्वच्छता अभियानों, स्थानीय हरित आवरण संवर्धन, प्रदूषण-मुक्ति पहलों और नागरिकों की अनुशासित सहभागिता के माध्यम से इस राष्ट्रीय पुरस्कार पर अपना नाम अंकित कराया है।

नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित एवं स्वच्छ भारत' के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की जा रही सतत पर्यावरण नीतियों का प्रतिफल है।

मध्य प्रदेश के नगर निकाय इसी निष्ठा और नागरिक सहभागिता के बल पर स्वच्छ वायु, हरित विकास और गुणवत्तापूर्ण जीवन के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद