भोपाल में आज इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

- मप्र में निवेश संभावनाओं को लेकर फ्रांसीसी उद्योग जगत के साथ होगा मंथन, मुख्यमंत्री करेंगे निवेशकों से संवाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है, जिसमें फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश में निवेश संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेशी निवेशकों से संवाद करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने उद्योग, अधोसंरचना, नीति सुधार, लॉजिस्टिक्स, स्किल डेवलपमेंट और निवेश सुविधा के क्षेत्र में जिस तेज गति से कार्य किया है, उससे दुनिया की बड़ी कंपनियों का ध्यान राज्य की ओर आकर्षित हुआ है। भोपाल में आज इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में फ्रांस की प्रतिष्ठित कंपनियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी इसी बढ़ते विश्वास का संकेत है।

मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

उन्होंने बताया कि भोपाल के कुशाभाऊ अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रांस के राजदूत, फ्रांसीसी उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रदेश के उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव से मध्य प्रदेश और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक औद्योगिक, तकनीकी और संस्थागत साझेदारी होगी। इससे राज्य सरकार फ्रांसीसी कंपनियों को मध्य प्रदेश के औद्योगिक वातावरण, निवेश संभावनाओं, नीति समर्थन और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इको-सिस्टम से अवगत कराएगी।

मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कार्यक्रम में एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल एवं ईवी, कंज्यूमर गुड्स एवं रिटेल, डिफेंस एवं एविएशन, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, फार्मा एवं मेडिकल डिवाइसेस, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। इन सेक्टर्स में मध्य प्रदेश को उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कॉन्क्लेव में पारंपरिक निवेश चर्चा के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, लोकल मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग, रिसर्च कोलैबोरेशन और संस्थागत भागीदारी पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

 मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित ये खबर भी पढ़े :  मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, सूफलेट माल्ट, सिस्ट्रा, ईडीएफ, एंजी, मोनिन, रॉयल कैनिन, लैक्टालिस, वर्टो मोबिलिटी, टेक्नीक सोलैर, जियोडिस इंडिया और अन्य प्रतिष्ठित फ्रांसीसी कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है। कॉन्क्लेव से मध्य प्रदेश को कई स्तरों पर लाभ मिलने की संभावना है। इससे निवेश प्रस्तावों की नई संभावनाएं तैयार होंगी, फ्रांसीसी कंपनियों और मध्य प्रदेश आधारित उद्योगों के बीच साझेदारी को गति मिलेगी, तकनीकी सहयोग और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर बनेंगे तथा राज्य में भविष्य के लिए सेक्टर आधारित औद्योगिक सहयोग का मजबूत आधार तैयार होगा।

प्रदेश के लगभग 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी भी कार्यक्रम में प्रस्तावित है। इनके और फ्रांसीसी कंपनियों के बीच बी-2-बी और बी-2-जी बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें संभावित निवेश, संयुक्त उपक्रम, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले मुख्य सत्र में मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश सुविधा सिस्टम पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी। “अनलॉकिंग मध्य प्रदेश: पॉलिसी, पार्टनरशिप्स एंड पाथवेज फॉर सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट” विषय पर विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित होगी, जिसमें फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष मध्य प्रदेश की औद्योगिक दृष्टि, निवेश संभावनाओं, अधोसंरचना विकास और भविष्य की विकास रणनीति को प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विभिन्न फ्रांसीसी कंपनियों द्वारा एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट प्रस्तुत किए जाएंगे तथा महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी होगा। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और फ्रांसीसी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच विशेष वन-टू-वन बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में संभावित निवेश, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के बाद फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल यूनेस्को विश्व धरोहर भीमबेठका रॉक शेल्टर्स का भ्रमण करेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गुढ़ियारी, पंडरी और...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी को मप्र हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब की

खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे कोचिंग टीचर की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर से जुड़ी मानहानि याचिका पर अगली सुनवाई दो जुलाई को

इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पिछले 12 साल से हिरासत में रह रहे इंडियन मुजाहिद्दीन के दो कथित संदिग्धों की...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्धों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ