मप्रः 11 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश

 निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी की प्रकिया बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें 11 हजार 485 बच्चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश मिला।

इस लॉटरी प्रक्रिया में उन बच्चों को शामिल किया गया था, जिन्हें प्रथम चरण की लॉटरी में उनकी पसंद के स्कूल आवंटित नहीं हो सके थे। ऐसे बच्चों को निजी विद्यालयों की रिक्त सीटों के अनुरूप द्वितीय चरण की लॉटरी के लिए अपनी वरीयता अंकित करते हुए आवेदन करने का एक और अवसर प्रदान किया गया था।

द्वितीय चरण की लॉटरी में बच्चों को उनकी चुनी गई वरीयता के आधार पर निजी विद्यालयों में सीट का आवंटन 20 मई को ऑनलाइन लॉटरी की स्वचालित कंप्यूटर प्रक्रिया द्वारा किया गया। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह द्वारा द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया गया।

नर्सरी कक्षा में 7 हजार 599, केजी 1 में 2 हजार 747 और कक्षा 1 में 1 हजार 139 बच्चों का दाखिला हुआ। इस अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी पसंद का स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम ये खबर भी पढ़े :  इंदौरः अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार से 1.62 करोड़ की ठगी, पुलिस ने खाते को होल्ड करवाकर वापस दिलाई रकम

उन्होंने पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था निर्मित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन टीम की प्रशंसा भी की।

इस वर्ष आरटीई के तहत लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 80 हजार 875 बच्चे पात्र चयनित हुए थे, जिनमें से 1 लाख 6 हजार से अधिक बच्चों को शाला आवंटन प्राप्त हुआ था।

इसके उपरांत 97 हजार 052 बच्चों के द्वारा चयनित स्कूलों में प्रवेश लिया जा चुका है। आज आयोजित हुई द्वितीय चरण की लॉटरी में 11 हजार 485 और बच्चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में प्रवेश आवंटन प्राप्त हुआ है।

इस प्रकार इस वर्ष सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश आवंटन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख 17 हजार 400 से अधिक हो गई है।

पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं आवंटन पत्र
द्वितीय चरण की लॉटरी में जिन बच्चों को निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश प्राप्त हुआ है, उनके अभिभावक आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर जाकर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन लॉटरी में जिनके स्कूलों का आवंटन हुआ है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे उन्हें आवंटित स्कूलों में 20 मई से 10 जून, 2026 तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

इस अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र की आरटीई नियंत्रक किरण कुशवाह, प्रशासक डॉ. राकेश दुबे और तकनीकी सहयोगी विभाग मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि नितीन तुरकर, राम यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

हर समस्या का होगा समाधान, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी: योगी समस्याओं के निस्तारण के दिए आदेश गोरखपुर। ‘जनसेवा सर्वोपरि’...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

न्यायालय ने जारी किया था वारंट  नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने हत्या...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल

छपरौला गांव के पास हुआ हादसा  नोएडा। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल

मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से महिला की गई जान

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने का दिया भरोसा मुजफ्फरनगर। में पिछले तीन दिनों से हो...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से महिला की गई जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को लेकर सपा महिला सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का दिया आश्वासन  नोएडा)। गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी (महिला सभा) की जिलाध्यक्ष एवं अखिल...