जबलपुर के लॉजिस्टिक पार्क में लगी भीषण आग, तीन गोदाम जले, लाखों का नुकसान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के कटंगी बायपास स्थित एक लॉजिस्टिक पार्क (वेयर हाउस ) में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं, जबकि काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में छा गया। घटना में तीन गोदाम आग की चपेट में आ गए, जिनमें रखा अनाज, खाद्य तेल और किराना सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लगी, जिसकी सूचना एशियन पेंट के सुपरवाइजर ने नगर निगम के दमकल काे दी। सूचना मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को चार से पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक आग पर आंशिक नियंत्रण पाया जा सका। बताया जा रहा है कि गोदाम में चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेल सहित एफएमसीजी सामान बड़ी मात्रा में रखा था। खाद्य तेल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास के तीन गोदामों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान पार्सल के लिए रखा सामान भी जलकर राख हो गया। लाजिस्टिक गोदाम सिद्धार्थ मेहता का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पाकर माढ़ोताल पुलिस भी पहुंच गई थी।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एक चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। लॉजिस्टिक पार्क के मैनेजर साकेत सिंह के अनुसार, पानगर तहसील में पड़वार कला स्थित हमारे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नगर निगम जबलपुर सहित रक्षा संस्थानों के अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटे रहे। गोदाम में खाद्य तेल, चावल, दाल, सहित एफएमसीजी सामान था। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।फिलहाल, जनहानि की कोई स्पष्ट सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन कर्मचारियों की मौजूदगी और सुरक्षा को लेकर जांच कर रहा है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: 28 जून को थी परीक्षा अब स्थगित, नई तारीख का इंतजार

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA...
शिक्षा-रोजगार  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: 28 जून को थी परीक्षा अब स्थगित, नई तारीख का इंतजार

बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की

बोकारो: बोकारो में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। चंद्रपुरा में होमगार्ड जवान का मामला...
राज्य  झारखंड 
बॉयफ्रेंड को जेल से छुड़ाने के लिए 100 फीट टावर पर चढ़ी लड़की

नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के ग्रीष्मावकाश के समापन के बाद एक जुलाई से अदालतों का नियमित कामकाज फिर शुरू...
दिल्ली 
 नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

 प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर...
राज्य  हिमाचल 
 प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

उरई । जनपद में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर