रामघाट में बैराज के निकट दिखा मगरमच्छ
By Mahi Khan
On
मंदसौर। शहर के रामघाट बैराज के समीप नदी में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद नगर पालिका कर्मियों ने जिम्मेदारों को अवगत कराया है। जानकरी के मुताबिक मंगलवार को शिवना नदी पर बने रामघाट बैराज के पास एक चट्टान पर नगर पालिका कर्मियों को मगरमच्छ दिखाई दिया है। इससे बैराज में काम करने वाले नगर पालिका कर्मियों में खौफ है। बैराज के निकट मगरमच्छ की सूचना के बाद नगर पालिका के अधिकारी रामघाट बैराज पहुंचे। नगर पालिका ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। गौरतलब है कि पशुपतिनाथ मंदिर के शिवना के घाट निकट पिछले कई दिनों तक मगरमच्छ दिखाई दिया था। वन अमले ने तब एक पिंजारा भी लगाया था, लेकिन मगरमच्छ पकड़ में नहीं आया था। अब एक बार फिर रामघाट बैराज निकट मगरमच्छ दिखाई दिया है। बैराज से शहर में पानी की सप्लाई होती है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 13:22:07
फतेहाबाद। टोहाना पुलिस ने एक चिकित्सक से मोबाइल छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक युवक को...
टिप्पणियां