मुंडन कार्यक्रम में खाने के बाद बिगड़ी 79 लोगों की तबीयत, 4 जिला अस्पताल रेफर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव में रविवार को फूड प्वाइजनिंग केस में प्रभावितों की संख्या बढ़कर 79 हो गई। शाम तक 30-35 लोग ही बीमार बताए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार को एक बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दाल-बाफले, लड्डू और लस्सी का सेवन किया था। इसके बाद कई लोगों को अचानक उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। यह आयोजन भाजपा नेता सुंदरलाल पटवा (सुथार) के पोते के मुंडन संस्कार के अवसर पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे।

मंदसौर के सीएमएचओ गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरकिया गांव पहुंच गई। जांच में 79 लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। सभी प्रभावितों की निगरानी की जा रही है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव तुरकिया में मौजूद हैं।

घटना के बाद चार मरीजों को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, तीन से चार महिलाओं का इलाज गांव में ही किया जा रहा है।

कुछ मरीजों को पिपलिया मंडी और मंदसौर के अन्य अस्पतालों में भी उपचार के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में दशरथ (28), मनोहर लाल (59), लीलाबाई (50) और शांति बाई (35) शामिल हैं। इन सभी को उल्टी, दस्त, चक्कर और घबराहट की शिकायत हुई थी।

नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पवार के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह मामला फूड प्वाइजनिंग का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, नरेश ज्ञानचंदानी ने छोड़ी पार्टी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। सभी का इलाज जारी है और एहतियात के तौर पर गांव में स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। इधर, इस मामले में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी प्रशासन को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नीति आयोग बैठक में शामिल होंगे मोहन यादव, विकसित भारत 2047 पर आज मंथन  ये खबर भी पढ़े : नीति आयोग बैठक में शामिल होंगे मोहन यादव, विकसित भारत 2047 पर आज मंथन

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले कोलकाता में...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 'रन फॉर योग' का आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

हंसी, सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर है 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'

मुंबई। हंसी, सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर है 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' कलाकार: असरानी, भंवर सिंह पुंडीर,...
हंसी, सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर है 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'

योग दिवस पर रिलायंस एवं फ्लोरेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं फ्लोरेन्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लिमतरा धमतरी के...
छत्तीसगढ़ 
योग दिवस पर रिलायंस एवं फ्लोरेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रन फॉर योगा: स्वस्थ जीवन और योग जनजागरण का सशक्त अभियान : पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में...
उत्तराखंड 
रन फॉर योगा: स्वस्थ जीवन और योग जनजागरण का सशक्त अभियान : पुष्कर सिंह धामी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

औरैया । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में औरैया के एक...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की नगर और देहात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल