असम में ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से जंगली हाथी की मौत
शोणितपुर । शोणितपुर ज़िले के चारिदुआर इलाके में बीती रात बिजली का झटका लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई।
लाेगाें के अनुसार, हाथी बीती रात में भोजन की तलाश में बालीपारा रिजर्व फ़ॉरेस्ट से भटककर बाहर आ गया था और चारीद्वार में एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि वन्य जीव को ज़ोरदार बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और ज़रूरी कार्रवाई शुरू की। बिजली का झटका लगने की असल वजहों की जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में इंसानों और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर किया है, जहां हाथी अक्सर खाने की तलाश में इंसानी बस्तियों में आ जाते हैं।
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
