रामगढ़ के झारखंड इस्पात में झुलसे एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या  तीन

मृतक के आश्रितों को मिलेंगे 21 लाख

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट (जेएसपी)में फर्निश फटने से घायल हुए एक और मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या तीन हो गई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर बृजलाल बेदिया ने रांची के देवकमल अस्पताल में सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले अशोक बेदिया और अखिल राय का निधन इलाज के दौरान ही हो गया था। अभी भी चार और मजदूर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

मुआवजे की रकम पर बनी सहमति, खत्म हुआ आंदोलन
सोमवार की देर रात मुआवजे की रकम और विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता समाप्त हो गई। जिला प्रशासन, ग्रामीण और प्लांट प्रबंधन के लोगों ने 6 बिंदुओं पर सहमति जताई है। हादसे में मृतक के आश्रितों को मुआवजे के तौर पर 21 लाख रुपये दिए जाएंगे। सभी घायलों का समुचित एवं निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। जब तक घायल मजदूर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते हैं, उन्हें नियमित वेतन मिलता रहेगा।

इसके अलावा सभी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का लाभ दिया जाएगा। मजदूरों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सुविधा लागू की जाएगी। साथ ही 3 महीने के अंदर प्लांट प्रबंधन प्रदूषण पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

मुंबई।'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने पार्टनर के साथ शादी की थीम पर बेस्ड कुछ...
मनोरंजन 
'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

मुंबई। वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज...
मनोरंजन 
डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार...
कारोबार 
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।

तलहा हसन(विशेष संवाददाता)
उत्तर प्रदेश 
धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।